हथेली की रेखाओ से परिचय

हथेली की रेखाओ से परिचय
  •  हथेली में मुख्य्तः 6  रेखाएं होती है |  ये है १.  जीवन रेखा २. ह्रदय रेखा ३ मस्तिष्क रेखा ४. भाग्य रेखा ५. सूर्य रेखा ६. विवाह रेखा |  
  • इनके अलावा भी कई रेखाएं होती है जैसे बुध रेखा, मंगल रेखा , शुक्र वलय , गुरु वलय , शनि वलय आदि रेखाएं है | जो  हस्त रेखा शास्त्री सामान्यतः देखते है | 
  • इन मुख्य  रेखाओ में हर रेखा का अपना महत्व होता है जैसा नाम वैसा काम | 
कुछ लोग कहते है की जिनके हाथ  नहीं होते जीवन तो वो भी जीते है पर वो ये भूल जाते  की जिनके हाथ होते उन लोगो जैसा जीवन , बिना हाथ वाले लोग नहीं जी पते है | 
                    जैसे {1}  जीवन रेखा हमें  व्यक्ति विशेष के जीवन के बारे में बताती है उसके जीवन में होने वाली घटनाये जैसे की दुर्घटना, बीमारी, कोई आकस्मिक लाभ आदि के बारे में हमे इस रेखा के द्वारा ज्ञान प्राप्त होता है |  इस रेखा द्वारा हमे पता  चलता है की हम लोगो का हमारे रिश्तेदारों  का व्यवहार रहेगा | क्या वे लोग हमारे लिए फायदेमन्द साबित होंगे या नहीं ?

{2 } ह्रदय रेखा के द्वारा हमे हमारी मानसिक स्थिति के बारे में पता चलता है हम जीवन में लोगो के साथ किस दृष्टिकोण के साथ व्यव्हार करेंगे इस के बारे में हमे  द्वारा पता  चलता है | हमारे प्रेम प्रंसंग  एवं उनमे हमारे द्वारा प्राप्त की गयी सफलता और असफलता के बारे पता किया जा सकता है 

{३}मस्तिष्क रेखा द्वारा व्यक्ति के बौद्धिक  स्तर  के बारे में अवलोकन किया जाता है | रेखा  के रूप रंग , गहराई , से व्यक्ति के तार्किक एवं सांसारिक स्तर  के बारे में पता किया जा सकता है | इसके साथ ही हम लोग  व्यक्ति की दिमाग से सम्बन्धी बीमारियों के  बारे में जान सकते है और व्यक्ति दूरदर्शी है या नहीं इसे भी पता कर सकते है 

{4 } आज का युग  "अर्थ युग " है इस जीवन में आपके  साथ में  भाग्य का होना  जरूरी है इस चीज़ को पता कर ने के लिए हम हथेली में भाग्य रेखा को देखते है |   व्यक्ति के  हाथ में जितनी लम्बी और सुस्पष्ट भाग्य रेखा होती है व्यक्ति उतनी ही अच्छी जिंदगी जीता है | 

{5 } सूर्य रेखा हर किसी हाथ में नहीं पायी जाती है लेकिन जिन लोगो यह रेखा पायी जाती है वे लोग समाज में ध्रुव तारे के सामान चमकते है | यह जितनी लम्बी होगी व्यक्ति  की प्रसिद्धि उतनी ही जयदा होगी | 

{6 }व्यक्ति के जीवन में विवाह  मील के  पत्थरकी तरह {turning पॉइंट) होता है| इसके बाद कई लोग अर्श से फर्श  और कई लोग फर्श से अर्श पर चले जाते है | अतः हम विवाह रेखा  द्वारा लोगो के वैवाहिक जीवन, विवाहो की सँख्या , तलाक़  आदि बातो के बारे में अच्छी तरह से जान सकते है 

Comments

MOST HELPFUL POST FOR YOU

क्या है आपके हाथ में उच्च पद प्राप्ति के योग ?